नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

आईएनएस शिवाजी आगे भी नई उपलब्धियां और उत्कृष्टता हासिल करेगा : कोविंद

आईएनएस शिवाजी आगे भी नई उपलब्धियां और उत्कृष्टता हासिल करेगा : कोविंद
Share

लोनावाला । राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने गुरुवार को महाराष्ट्र के लोनावाला में नौसैनिक पोत 'आईएनएस शिवाजी' को ध्वज प्रदान किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि आईएनएस शिवाजी ने पिछले कई वर्षों से देश के लिए शानदार सेवा दी है और पेशेवर उत्कृष्टता का रिकॉर्ड बनाते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। उन्होंने कहा, ' राष्ट्र, आईएनएस शिवाजी को उसकी समर्पित सेवाओं के लिए सलाम करता है। आईएनएस शिवाजी की उपलब्धियों पर हम सभी को गर्व है। हम भारतीय नौसेना में इसके उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हैं।'

उन्होंने कहा कि देश के समुद्री हित आमतौर पर इसकी अर्थव्यवस्था और इसके लोगों की भलाई से भी जुड़े होते हैं। उन्होंने कहा 'हमारे व्यापार का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा समुद्री मार्गों द्वारा होता है। ऐसे में यह राष्ट्रीय सुरक्षा ही नहीं, बल्कि आर्थिक सुरक्षा के मामले में भी भारतीय नौसेना की भूमिका के महत्व को बढ़ाता है ,जो समूचे राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया के व्यापक संदर्भ में भी देखा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि एक प्रमुख शक्ति के रूप में, भारत अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा, व्यापार और वाणिज्य के क्षेत्र में वैश्विक प्रतिमानों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत के एक प्रमुख ताकत के रूप में तेजी से उभरने की प्रक्रिया में 'हमारे सशस्त्र बलों की क्षमताओं और शौर्य ने बड़ी भूमिका निभाई है।'  कोविन्द ने विश्वास व्यक्त किया कि आईएनएस शिवाजी व्यावसायिकता और सक्षमता के साथ अपनी भूमिका और जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए आगे भी नई उपलब्धियां और उत्कृष्टता हासिल करना जारी रखेगा। 

 

Share

Leave a Reply