BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

हैक हो गया बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सुष्मिता सेन की बेटी रिनी का इंस्टाग्राम अकाउंट

हैक हो गया बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सुष्मिता सेन की बेटी रिनी का इंस्टाग्राम अकाउंट
Share

मिस यूनिवर्स रहीं और बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सुष्मिता सेन की बेटी रिनी भी अब एक शॉर्ट फिल्म के जरिए ऐक्टिंग की दुनिया में डेब्यू कर चुकी हैं। रिनी ने कुछ दिनों पहले ही अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक किया था और खबर है कि इस अकाउंट को किसी ने हैक कर लिया है। रिनी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बहुत सी तस्वीरें शेयर की हुई हैं। सुष्मिता ने रिनी के अकाउंट हैक होने की जानकारी खुद ही दी है।
 

सुष्मिता ने अपनी बेटी रिनी की प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, च्कृपया ध्यान दें, मेरी बेटी रिनी का इंस्टाग्राम अकाउंट किसी मूर्ख ने हैक कर लिया है जो अभी तक यह नहीं समझ पाया है कि रिनी अभी भी अपना नया अकाउंट खोल सकती है। मुझे इस आदमी के लिए अफसोस है। आपको जानकारी देती रहूंगी।ज् बता दें कि रिनी के इंस्टाग्राम पर 10 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
 
 
बता दें कि हाल में रिनी ने एक शॉर्ट फिल्म सुट्टाबाजी में काम किया है जिसमें राहुल वोहरा और कोमल छाबडिय़ा ने उसके पैरंट्स की भूमिका में हैं। इसका ट्रेलर भी रिनी और सुष्मिता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया था। फिल्म च्सुट्टाबाजीज् में रिनी सेन ने 19 साल की लड़की दिया का किरदार निभाया है। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि दिया स्मोक करती है लेकिन वह लॉकडाउन में अपने माता-पिता के साथ फंस गई है। जिसके चलते उससे काफी दिक्कतें हो रही हैं।

Share

Leave a Reply