नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

राशनकार्ड नवीनीकरण की डेटा एन्ट्री और राशन कार्ड वितरण के संबंध में निर्देश

 राशनकार्ड नवीनीकरण की डेटा एन्ट्री और राशन कार्ड वितरण के संबंध में निर्देश
Share

रायपुर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह ने समस्त कलेक्टरों को राशनकार्ड नवीनीकरण की डेटा एन्ट्री एवं राशनकार्ड वितरण करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए है।

आयुक्त द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि राशनकार्ड में नाम जोडऩे, नाम त्रुटि सुधार करने, मुखिया सुधार करने, दावा-आपत्ति की एन्ट्री पूर्ण कराने एवं अप्राप्त आवेदनों की डेटा एन्ट्री 20 अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से करा लिया जाए।

इसी प्रकार 20 अक्टूबर तक डेटा एन्ट्री में सुधार एवं राशनकार्ड में जोड़े गए सदस्यों के नाम के माह अक्टूबर में खाद्यान्न वितरण हेतु वितरण सूची एवं टैबलेट में प्रावधान दिया जाएगा। उपरोक्त संशोधन के आधार पर हितग्राहियों को माह अक्टूबर का राशन सामग्री वितरण कराया जाएगा।

विभागीय वेबसाईट में दर्ज जानकारी अनुसार वर्तमान में 75 प्रतिशत नवीनीकृत राशनकार्ड का वितरण हितग्राहियों को किया जाना प्रदर्शित हो रहा है। अतएव जिले के नवीनीकरण में पात्र पाए गए सभी हितग्राहियों को नवीनीकृत राशनकार्ड का वितरण 30 अक्टूबर तक राशनकार्ड वितरण कराकर विभागीय वेबसाईट में वितरण की संख्या दर्ज किया जाए, ताकि आगामी माहों से नवीनीकृत राशनकार्डो में राशन सामग्री का वितरण सुनिश्चित हो सके।

 


Share

Leave a Reply