BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

छत्तीसगढ़ प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए इंटीग्रेटेड प्लान बनेगा कारगर, जाने क्या है ये

छत्तीसगढ़ प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए  इंटीग्रेटेड प्लान बनेगा कारगर, जाने क्या है ये
Share

रायपुर | प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कारगर इंटीग्रेटेड प्लान तैयार किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव को महिलाओं की सुरक्षा के लिए दो सप्ताह के भीतर इंटीग्रेटेड प्लान तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि किसी भी समाज की प्रगति एवं विकास महिलाओं की भागीदारी के बिना संभव नही है। छत्तीसगढ़ राज्य के विकास में भी महिलाओं की महती भागीदारी है। समाज में महिलाओं को सुरक्षित एवं सकारात्मक माहौल उपलब्ध कराना सरकार का अहम दायित्व है, जिसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य सरकार भी कृत संकल्पित है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल के दिनों में महिलाओं के साथ लगातार घटित घटनाओं के कारण सरकार की चिंता उनकी सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की है। पुलिस प्रशासन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के स्तर पर महिलाओं के कल्याण एवं सुरक्षा के संबंध में अलग-अलग योजनाएं संचालित हो रही है। जिसे समन्वित रूप से एक साथ संचालित करने की आवश्यकता है।
श्री बघेल ने कहा है कि गृह विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग महिलाओं की सुरक्षा के संबंध में दो सप्ताह के भीतर इंटीग्रेटेड प्लान तैयार करेंगे। मुख्यमंत्री ने डायल 112 की व्यवस्था को व्यवहारिक एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए है ताकि डायल 112 से सहायता मांगने की स्थिति में पुलिस न केवल प्रभावित या पीडि़त तक तत्काल पहुंचे बल्कि आवश्यकता पडऩे पर उसे पुलिस वाहन में उसके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचना भी सुनिश्चित किया जा सके।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि महिलाओं की सहायता एवं कल्याण के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को पुलिस के साथ एकीकृत ढंग से संचालित करने की योजनाए बनायी जाए। महिलाओं को सहायता उपलब्ध कराने में आधुनिक टेक्नालॉजी का बेहतर इस्तेमाल सुनिश्चित करते हुए मोबाईल आधारित मल्टीपल एप की व्यवस्था भी शीघ्र सुनिश्चित की जाए।
 

Share

Leave a Reply