BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अग्रसेन महाविद्यालय में इन्टरनेट रेडियो “अग्रवाणी” का शुभारम्भ 2 अप्रैल को

अग्रसेन महाविद्यालय में इन्टरनेट रेडियो “अग्रवाणी” का शुभारम्भ 2 अप्रैल को
Share

रायपुर. अग्रसेन महाविद्यालय रायपुर में कल एक विशेष समारोह में संसथान द्वारा स्थापित अत्याधुनिक इन्टरनेट रेडियो “अग्रवाणी” का शुभारम्भ होगा. इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ गिरीश चंदेल रेडियो “अग्रवाणी” के शुभारम्भ समारोह के मुख्य अतिथि होंगे तथा पं रविशंकर शुक्ल विश्व विद्यालय रायपुर के कुलसचिव डॉ गिरीशकान्त पाण्डेय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे. वरिष्ठ समाजसेवी रमेश अग्रवाल कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे. कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के अध्यक्ष तथा महाविद्यालय संचालन समिति के कोषाध्यक्ष अजय दानी एवं छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के सचिव डॉ जे.पी. अग्रवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे. गौरतलब है कि अग्रसेन महाविद्यालय प्रदेश का पहला निजी शिक्षण संस्थान है, जहाँ विगतवर्ष रेडियो और टेलीविजन के अत्याधुनिक स्टूडियो निर्मित होने के बाद इस वर्ष पहला इन्टरनेट रेडियो स्थापित किया गया है. इसमें पत्रकारिता के विद्यार्थी व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए स्वयं विभिन्न कार्यक्रमों का निर्माण और प्रसारण करेंगे.

आपको बता दे यह ई रेडियो- एनड्रॉयड और आई.ओ.एस. दोनों फोर्मेट में मोबाइल एप्प के जरिये संचालित है. इसे गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है.

एनड्रॉयड के लिए इस लिंक को क्लिक करे

आई.ओ.एस. के लिए इस लिंक को क्लिक करे


Share

Leave a Reply