बड़ी खबर : प्रदेश के इन जिलों में अगले 8 दिनों तक बंद रहेंगी इन्टरनेट सेवाएँ, राज्य सरकार ने की घोषणा, जाने क्या है कारण
कोलकाता | पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने राज्य के सात जिलों में आठ दिनों के लिए इंटरनेट सेवाओं को निलंबित करने की घोषणा की है. सरकार ने यह कदम इन क्षेत्रों में गैरकानूनी गतिविधियों से बचने के लिए उठाया है. सरकार की तरफ से जारी आदेश के अनुसार, बंगाल के मालदा, मुर्शिदाबाद, उत्तर दिनाजपुर, कूचबिहार, जलपाइगुड़ी, बीरभूम और दार्जिलिंग जिले में इंटरनेट सस्पेंड किया जाएगा.
बंगाल के गृह और पहाड़ी मामलों के विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने एक बयान में कहा, ‘सरकार को खुफिया रिपोर्ट मिली है कि इंटरनेट प्रसारण और वॉयस ओवर इंटरनेट टेलीफोनी पर कुछ क्षेत्रों में गैरकानूनी गतिविधियां की जा सकती हैं. इसलिए इंटरनेट के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है.
उन्होंने बताया कि मालदा, मुर्शिदाबाद, उत्तर दिनाजपुर, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, बीरभूम और दार्जिलिंग जिलों के अंतर्गत आने वाले कुछ प्रखंडों में 7 से 9 मार्च, 11 से 12 मार्च और 15 से 16 मार्च को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:15 तक प्रतिबंध लगाया जाएगा. इस दौरान वॉयस कॉल, एसएमएस पर किसी भी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा. सरकार का यह फैसला आगामी राज्य बोर्ड परीक्षाओं में नकल को रोकने के लिए लिया गया है. सरकारी आदेश के अनुसार, 10 मार्च को यूपी, गोवा, मणिपुर, पंजाब और उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों की मतगणना के दौरान इंटरनेट सेवाएं बंद नहीं होंगी.







.jpeg)












