काउंसलर की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार 12 जुलाई को
सूरजपुर। जिला कौशल विकास प्राधिकरण अंतर्गत, जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सूरजपुर में 3 काउन्सलर की नियुक्ति किये जाने के लिए साक्षात्कार 12 जुलाई को सुबह 11.00 बजे से जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज पर्री, शासकीय आईटीआई के बगल में आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थी अपने समस्त आवश्यक मूल दस्तावेजों के साथ उक्त तिथि व स्थान में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। उक्त तिथि को अनुपस्थित पाये जाने पर आवेदन में कोई भी विचार नहीं किया जाएगा।







.jpeg)












