नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

IPL 2021: मुंबई में दोबारा कोरोना फैलने के कारण लीग के आयोजन के लिए BCCI चार-पांच अन्य वेन्यू पर कर रहा है विचार

IPL 2021: मुंबई में दोबारा कोरोना फैलने के कारण लीग के आयोजन के लिए BCCI चार-पांच अन्य वेन्यू पर कर रहा है विचार
Share

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अगले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आयोजन के लिये चार से पांच स्थानों पर विचार कर रहा है, क्योंकि मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में कोविड-19 के मामले बढ़ने के कारण उसे एकमात्र मेजबान शहर के रूप चुनना संभव नहीं लग रहा है.
इससे पहले चर्चा थी कि मुंबई में वानखेड़े, ब्रेबोर्न, डीवाई पाटिल और रिलायंस स्टेडियम होने के कारण वहां जैव सुरक्षित वातावरण तैयार करके आठ हफ्टे तक चलने वाले टूर्नामेंट का आयोजन करना सही होगा. लेकिन महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामले बढ़ने के कारण स्थिति गंभीर बन गयी है.
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘‘आईपीएल शुरू होने में अभी एक महीने का समय बचा है लेकिन निश्चित तौर पर कुछ फैसले करने हैं. एक शहर मुंबई में आयोजन जोखिम भरा होगा जबकि वहां अभी मामले बढ़ रहे हैं. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए हैदराबाद, बेंगलुरू और कोलकाता जैसे शहर मैचों की मेजबानी के लिये तैयार रहेंगे. अहमदाबाद पूरी संभावना है कि आईपीएल के प्लेऑफ और फाइनल मैच की मेजबानी करेगा.’’
जानकारी के मुताबिक, आईपीएल का 14वां सीज़न अप्रैल के दूसरे हफ्ते में शुरू होगा. महामारी के कारण पिछले साल इसका आयोजन यूएई में किया गया था.

 


Share

Leave a Reply