BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आईपीएल 2021 : 19 सितम्बर को मुंबई और चेन्नई के मुकाबले से शुरू होगा आईपीएल

 आईपीएल 2021 : 19 सितम्बर को मुंबई और चेन्नई के मुकाबले से शुरू होगा आईपीएल
Share

दुबई। गत चैंपियन मुंबई इंडियंस और तीन बार के विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच 19 सितम्बर को होने वाले मुकाबले से आईपीएल 2021 के दूसरे चरण की शुरुआत होगी। आईपीएल को इस साल मई में बबल में कोरोना मामले सामने आने के कारण स्थगित कर दिया गया था। क्रिकबज द्वारा देखे गए कार्यक्रम के अनुसार दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम शेष 31 मैचों में से 13 मैचों की मेजबानी करेगा जिसमें पहला चलीफायर और फ़ाइनल शामिल होंगे जबकि शारजाह 10 मैचों की मेजबानी करेगा जिसमें एलिमिनेटर और दूसरा चलीफायर शामिल होंगे।

सात डबल हैडर मैचों में से पहला 25 सितम्बर को होगा। पिछले साल की तरह दोपहर के मैच भारतीय समयानुसार साढ़े तीन बजे (यूएई समय दो बजे ) शुरू होंगे जबकि नियमित शाम के मैच साढ़े सात बजे (यूएई समय छह बजे )शुरू होंगे। सभी टीमें दोपहर का कम से कम एक मैच जरूर खेलेंगी। तालिका में शीर्ष स्थान पर मौजूद दिल्ली कैपिटल्स दोपहर के तीन मैच खेलेगी जबकि चेन्नई, मुम्बई, कोलकाता और पंजाब की टीमें दो -दो मैच खेलेंगी।

दिल्ली और पंजाब की टीमें अब तक आठ आठ मैच खेल चुकी हैं जबकि छह अन्य टीमों को दूसरे चरण में अपने पूरे सात-सात मैच खेलने हैं सभी टीमें शारजाह में दो-दो मैच खेलेंगी। मुंबई और कोलकाता इस सत्र में तीन मैच शेख जायेद स्टेडियम में खेलेंगी। लीग चरण आठ अक्टूबर तक चलेगा और उस दिन डबल हैडर होगा इसके दो दिन बाद 10 अक्टूबर को प्लेऑफ खेले जाएंगे जबकि फ़ाइनल 15 अक्टूबर को होगा।

Share

Leave a Reply