BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

IPL 2022 : कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बदला अपना लुक, नया लुक हो रहा खूब वायरल

IPL 2022 : कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बदला अपना लुक, नया लुक हो रहा खूब वायरल
Share

नई दिल्ली : चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022) के 15वें सीजन के लिए तैयारी शुरू कर दी है। आईपीएल 2022 का आगाज 26 मार्च से होना है। 6 मार्च को आईपीएल 2022 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया। सीएसके को पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 26 मार्च को खेलना है।

सीएसके की टीम ने इसके लिए प्रैक्टिस सेशन भी शुरू कर दिया है। इस दौरान धोनी एक नए लुक में नजर आए हैं। धोनी आईपीएल 2022 में बदले हुए अंदाज में दिखेंगे और उनकी हेयरस्टाइल इस बार काफी हटकर है। सोशल मीडिया पर धोनी का नया लुक वायरल हो रहा है। धोनी की कप्तानी वाली सीएसके फिलहाल डिफेंडिंग चैंपियन है।

ऐसा माना जा रहा था कि आईपीएल 2021 धोनी का आखिरी आईपीएल होगा, लेकिन वह 2022 में एक बार फिर सीएसके की कप्तानी करते दिखेंगे। 40 वर्षीय धोनी ने जुलाई 2019 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। 15 अगस्त 2020 को उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी।


Share

Leave a Reply