BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

IPL 2022 : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने किया अपने नये कप्तान की घोषणा, इस खिलाड़ी के हाथ में होगी टीम की कमान

IPL 2022 : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने किया अपने नये कप्तान की घोषणा, इस खिलाड़ी के हाथ में होगी टीम की कमान
Share

नई दिल्ली : IPL के आगामी 15 वें सीजन के लिये रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने कप्तान का ऐलान कर दिया है। बेंगलुरु में आयोजित हुए RCB Unbox नाम के एक इवेंट में फ्रेंचाइजी ने अपने कप्तान का ऐलान किया। आरसीबी ने साउथ अफ्रीका की टीम के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसिस को टीम की कमान सौंपी है, जो आईपीएल के 15वें सीजन में आरसीबी के कप्तान होंगे। फाफ डुप्लेसिस ने इससे पहले आईपीएल में कभी भी किसी भी टीम की कप्तानी नहीं की है और इसी साल आरसीबी ने ऑक्शन में उनको 7 करोड़ रुपये में खरीदा था।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यानी आरसीबी को अब तक 6 कप्तानों का साथ मिला है, जिसमें तीन भारतीय और तीन विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। आरसीबी की कप्तानी साल 2008 में राहुल द्रविड़ ने संभाली थी, लेकिन अगले साल टीम के कप्तान केविन पीटरसन थे। उसी साल अनिल कुंबले ने टीम की कप्तानी की थी, जबकि डेनियल विटोरी भी लंबे समय तक टीम के कप्तान थे।

वहीं, विराट कोहली ने 2013 में टीम की कप्तानी संभाली थी। इस बीच 2017 में शेन वॉटसन तीन मैचों के लिए टीम के कप्तान थे। इस तरह आरसीबी ने 6 कप्तान अब तक आजमाए हैं और ऐसे में फाफ डुप्लेसिस टीम के सातवें कप्तान होंगे।आरसीबी के लिए ये आईपीएल का 15वां सीजन होगा, लेकिन अभी तक टीम एक भी खिताब नहीं जीत पाई है।

अब देखना ये है कि क्या साउथ अफ्रीकाई दिग्गज खिलाड़ी आरसीबी को अपना पहला खिताब दिलाने में सफल हो पाएगा या नहीं। आरसीबी ने अब तक तीन बार आईपीएल फाइनल खेला है, लेकिन एक भी बार टीम खिताब नहीं जीत पाई है। 2009, 2011 और 2016 में आईपीएल फाइनल खेला है, लेकिन टीम को क्रमशः डेक्कन चार्जेस हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने फाइनल मैच में हराया है।  


Share

Leave a Reply