BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

IPL 2022: आईपीएल प्रोमो में एमएस धोनी का नया लुक आया सामने, देखिए 'कैप्टन कूल' का नया अवतार

IPL 2022: आईपीएल प्रोमो में एमएस धोनी का नया लुक आया सामने, देखिए 'कैप्टन कूल' का नया अवतार
Share

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 बदले प्रारूप में खेला जाएगा, जिसमें 10 टीम को पांच - पांच टीम के दो ग्रुप में बांटा गया है लेकिन इसके बावजूद प्रत्येक टीम पहले की तरह 14 मैच खेलेगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को टीम के ग्रुप का खुलासा किया। इस बीच आईपीएल का आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स आगामी सीजन के लिए आईपीएल का नया प्रोमो रिलीज करने वाला है। जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पहली झलक देखने को मिली है। धोनी के नए लुक को देखकर फैंस ने उन्हें हीरो बुला रहे हैं।
आईपीएल के प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स ने अपने ट्विटर अकाउंट से प्रोमो का एक छोटा क्लिप शेयर किया है, जिसमें एमएस धोनी बस ड्राइवर की ड्रेस पहने और चश्मा लगाए हुए नजर आ रहे हैं। कैप्टन कूल का ये नया अवतार देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं।
 


Share

Leave a Reply