BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

IPL 2022 : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर कुछ देर में करेगी अपने कप्तान का ऐलान, जाने यहाँ कौन होगा नया कप्तान

IPL 2022 : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर कुछ देर में करेगी अपने कप्तान का ऐलान, जाने यहाँ कौन होगा नया कप्तान
Share

नई दिल्ली : IPL यानि  इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का 15 वें सीजन की जल्द ही शुरुवात होने वाली है।  अब तक 9 टीमों ने अपने कप्तानों का ऐलान कर दिया है, लेकिन सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यानी आरसीबी ही एकमात्र ऐसी टीम है, जिसने अभी तक अपने कप्तान का ऐलान नहीं किया है। आईपीएल के 15वें सीजन से पहले आरसीबी आज यानी 12 मार्च को एक स्पेशल इवेंट के जरिए अपने कप्तान का ऐलान करेगी। साथ ही साथ आरसीबी अनबॉक्स (RCB Unbox) के नाम से बेंगलुरु में होने वाले इस इवेंट में आरसीबी की नई जर्सी का भी अनावरण होना है।

आईपीएल 2022 के लिए आरसीबी के कप्तान पद की रेस में पूर्व कप्तान विराट कोहली का भी नाम शामिल है। वहीं, साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसिस भी बैंगलोर की टीम के कप्तान पद की रेस में बने हुए हैं। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को भी आरसीबी की कप्तानी सौंपी जा सकती है, जबकि ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल भी कप्तान पद की रेस में बने हुए हैं। इस तरह इन चार में से किसी एक दिग्गज खिलाड़ी को आरसीबी की कप्तानी मिलने की पूरी संभावना है।  

जानकारी के लिए बता दें, आईपीएल 2022 में कुल 10 टीमें नजर आएंगी, क्योंकि इस बार लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटन्स को भी खेलने का मौका मिलेगा। इन दोनों टीमों समेत आईपीएल 2021 खेलने वाली 7 टीमों के कप्तानों का ऐलान हो चुका है। ऐसे में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी, कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान रिषभ पंत, सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन, पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल, लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान केएल राहुल और गुजरात टाइटन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या होंगे।

 


Share

Leave a Reply