BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

IPL 2025, CSK vs KKR : ककेआर का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से, MS धोनी करेंगे कप्तानी, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

IPL 2025, CSK vs KKR : ककेआर का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से, MS धोनी करेंगे कप्तानी, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
Share

 IPL 2025, CSK vs KKR: आईपीएल 2025 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा. लेकिन इस मुकाबले के पहले CSK की टीम को करारा झटका लगा है, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ कोहनी की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, ऐसे में CSK की कप्तानी एमएस धोनी (MS Dhoni CSK Captain) करने वाले हैं.

IPL 2025, CSK vs KKR: जानिए पिच रिपोर्ट

चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम/चेपॉक स्टेडियम की पिच आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार रहती है. यहां पहले बैटिंग करते हुए औसत स्कोर 164 रन है. मौजूदा सीजन में यहां टीमों के लिए टारगेट को चेज करना मुश्किल साबित हुआ है.

IPL 2025, CSK vs KKR:  मैच प्रिडिक्शन

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक कुल 30 मैच खेले गए हैं, जिनमें से 19 बार CSK और केवल 10 बार कोलकाता की टीम विजयी रही है. वहीं उनका एक मैच रद्द घोषित हुआ था. कोलकाता-चेन्नई के बीच खेले गए पिछले 10 मैचों में CSK का दबदबा रहा है क्योंकि उसने 7 बार केकेआर को पटखनी दी है. पिछली 10 भिड़ंत में कोलकाता ने सिर्फ 3 बार CSK को हराया है. IPL 2025 में चेन्नई की टीम अपने घरेलू मैदान की परिस्थितियों का फायदा उठाने में नाकाम रही है, वहीं गायकवाड़ के बाहर होने से भी KKR के पास मानसिक बढ़त होगी. केकेआर अपने प्लान मुताबिक खेली तो चेन्नई को आज हरा सकती है.

CSK की प्लेइंग इलेवन: रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, रवींद्र जड़ेजा, एमएस धोनी (कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, खलील अहमद, मथीशा पथिराना

KKR की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, स्पेन्सर जॉनसन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती


Share

Leave a Reply