BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

IPL 2025 RCB Vs RR: बेंगलुरु ने राजस्थान को 9 विकेट से रौंदा, विराट ने खेली 62 रनों की नाबाद पारी

IPL 2025 RCB Vs RR: बेंगलुरु ने राजस्थान को 9 विकेट से रौंदा, विराट ने खेली 62 रनों की नाबाद पारी
Share

 IPL 2025 RCB Vs RR: ipl 2025 में आज आरसीबी और आरआर के बीच मैच खेला, इन मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स को 9 विकेट से रौंद डाला है. मैच में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी हुए 173 रन बनाए थे, जवाब में बेंगलुरु की टीम ने 18वें ओवर में ही लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है.

174 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB को विराट कोहली और फिल साल्ट ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों के बीच 92 रनों की शानदार सलामी साझेदारी हुई. साल्ट ने मात्र 33 गेंदों में 65 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसके दौरान उन्होंने 5 चौके और 6 छक्के लगाए. दूसरी ओर विराट कोहली ने 45 गेंद में 62 रनों की नाबाद पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 2 छक्के लगाए.

फिल साल्ट के आउट होने के बाद विराट कोहली ने देवदत्त पडिक्कल के साथ 83 रनों की साझेदारी कर बेंगलुरु की जीत सुनिश्चित की. एक तरफ विराट ने 62 रन, वहीं पडिक्कल ने 28 गेंद में 40 रनों का योगदान दिया.


Share

Leave a Reply