BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

IPS ऑफिसर ने ही लुट ली एक नाबालिग की आबरू, खाकी को किया शर्मसार, जाने कहा की है ये खबर

IPS ऑफिसर ने ही लुट ली एक नाबालिग की आबरू, खाकी को किया शर्मसार, जाने कहा की है ये खबर
Share

ई दिल्ली | महाराष्ट्र के एक IPS अधिकारी निशिकांत मोरे पर नाबालिग का यौन शोषण करने का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने अधिकारी निशिकांत मोरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, पीड़िता के परिजन ने पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाया है।

जानकारी मिली है कि, निशिकांत मोरे वर्तमान में तलोज पुलिस में उप महानिरीक्षक (मोटर परिवहन) के पद पर तैनात हैं। उनपर एक नाबालिग का यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि छः महीने पहले मोरे ने एक नाबालिग का शोषण किया था। कहा यहां तक जा रहा है कि किशोरी के परिवार और मोरे पुराने परिचित हैं। इस वारदात को मोरे ने किशोरी की जन्मदिन की पार्टी के दिन अंजाम दिया। पीड़िता के परिजन का कहना है कि मोरे 5 जून को युवती के जन्मदिन की पार्टी में बिना बुलाए पहुंच गए। यहां पर उन्होंने शराब की मांग की और फिर नशे में किशोरी के साथ कथित तौर पर अश्लील हरकतें कीं। यह पूरी घटना उस दौरान मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली गई। इस वीडियो क्‍लिप के आधार पर पुलिस ने मोरे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, परिजन का आरोप है कि पुलिस काफी लंबे समय से मोरे के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कर रही थी और उसे बचाने का प्रयास किया जा रहा था।

वहीं, अब पुलिस उपायुक्त अशोक दुधे ने कहा कि चश्मदीदों के बयान और घटना के वीडियो क्लिप के आधार पर पुलिस ने पुणे में तैनात उप महानिरीक्षक (मोटर परिवहन) निशिकांत मोरे के खिलाफ गुरुवार को केस दर्ज कर लिया। फिलहाल, पूरे मामले की छानबीन की जा रही है और पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। हालांकि, इस केस में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।


Share

Leave a Reply