नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

आईपीएस अफसर मुकेश गुप्ता-रजेश सिंह की निलंबन अवधि 6 माह और बढ़ी, जाने पूरी खबर

आईपीएस अफसर मुकेश गुप्ता-रजेश सिंह की निलंबन अवधि 6 माह और बढ़ी, जाने पूरी खबर
Share

रायपुर | निलंबित आईपीएस अफसर मुकेश गुप्ता और रजनेश सिंह की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही है। बताया जाता है कि राज्य सरकार ने दोनों अफसरों की निलंबन अवधि 6 माह के लिए और बढ़ा दी है। 

सूत्रों ने बताया कि राज्य शासन ने इस आशय का आदेश कल शुक्रवार को ही जारी कर दिया है। राज्य सरकार ने निलंबित आईपीएस अफसर मुकेश गुप्ता के साथ ही राजधानी रायपुर में अपनी सेवाएं दे चुके पुलिस अफसर रजनेश सिंह की निलंबन अवधि 6 माह के लिए और बढ़ा दिया है। इसके पहले सरकार ने अगस्त 2019 में दोनों अधिकारियों निलंबन अवधि 6 माह के लिए बढ़ाई थी जो अब फरवरी में खत्म होने वाली है। लेकिन सरकार ने निलंबन अवधि खत्म होने से पहले ही दोनों अधिकारियों की निलंबन अवधि को 6 माह बढ़ाने का आदेश जारी किया है। ज्ञात हो कि इन अफसरों के खिलापु नान घोटाले के दौरान अधिकारियों के फोन टेपिंग करने का आरोप है। मामले में ईओडब्ल्यू ने तत्कालीन डीजी मुकेश गुप्ता, एसपी रजनेश सिंह के खिलाफ  धारा 166, 166-ए-बी, ,167, 193, 194, 196, 201, 218, 466, 467, 471 और 120 बी और टेलीग्राफ एक्ट की धारा 25, 26 सहपठित धारा 5-2 के तहत अपराध दर्ज किया था। 
 

Share

Leave a Reply