BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

ISI कर रही थी हनीट्रैप में फंसाने की साजिश, फर्जी आर्मी ऑफिसर बन के घूमने वाला व्यक्ति पुलिस की हिरासत मे

ISI कर रही थी हनीट्रैप में फंसाने की साजिश, फर्जी आर्मी ऑफिसर बन के घूमने वाला व्यक्ति पुलिस की हिरासत मे
Share

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने भारत के एक 40 वर्षीय व्यक्ति को हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश कर रही थी, जिसे एक सैन्य  अधिकारी का भेष धारण कर घूमने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि आईएसआई उसे एक असली आर्मी अफसर मान रही थी।

दिल्ली के मोहन गार्डन निवासी दिलीप कुमार (40) नाम के गिरफ्तार फर्जी आर्मी कैप्टन से पूछताछ के लिए सेना के खुफिया अधिकारी, आईबी और दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की टीमें ग्रेटर कैलाश थाने में पहुंच गई हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से आर्मी का एक फर्जी आईडी कार्ड और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े लोग दिलीप कुमार को आर्मी का असली अधिकारी समझते हुए हनी ट्रैप के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे थे।

100 से अधिक वॉट्सऐप ग्रुप का सदस्य

 

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने आरोपी दिलीप कुमार को शुक्रवार को ग्रेटर कैलाश-1 में अर्चना रेड लाइट के पास एक सैन्य अधिकारी के रूप में घूमते वक्त गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कहा कि वह 100 से अधिक वॉट्सऐप ग्रुप का सदस्य है और 100 से अधिक महिलाओं के संपर्क में है। वह कई अन्य देशों के वॉट्सऐप नंबरों के भी संपर्क में है।

कई अंतर्राष्ट्रीय नंबरों पर की थी वीडियो कॉल

पुलिस ने कहा कि मोबाइल की जांच करने पर पता चला कि आरोपी ने कई अंतर्राष्ट्रीय नंबरों पर वीडियो कॉल भी की थी। पूछताछ करने पर आरोपी ने खुलासा किया कि वह सोशल मीडिया पर महिलाओं का इम्प्रेस करने के लिए खुद को भारतीय सेना का कैप्टन शेखर बताता है।

 

आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि उसने कुछ विदेशी नागरिकों के साथ भी बातचीत की है और उनके साथ कुछ वीडियो और तस्वीरें भी शेयर की हैं। इस मामले में आगे की जांच जारी है।


Share

Leave a Reply