BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सर्दी के दिनों में सुबह जल्दी उठना जरूरी हो, तो अपनाएं यह 5 उपाय सुबह उठाने में मिलेगी मदद

सर्दी के दिनों में सुबह जल्दी उठना जरूरी हो, तो अपनाएं यह 5 उपाय सुबह उठाने में मिलेगी मदद
Share

र्दी का मौसम और सुबह-सुबह की नींद...भई वाह, जैसे सोने पर सुहागा, वहीं सर्दी का मौसम और सुबह जल्दी उठना...ऊफ्फ, आफत की सुबह। लेकिन तब क्या किया जाए, जब सर्दी के इन दिनों में सुबह जल्दी उठना जरूरी हो? न नींद खुलती है न रजाई से निकलने का मन होता है। लेकिन टेंशन मत लीजिए, यह 5 उपाय करेंगे आपकी मदद इस कठिन काम में

1 अलार्म - हां-हां, जानते हैं कि अलार्म बजते ही बंद कर दिया जाता है और आप दोबारा नींद के आगोश में चले जाते हैं। लेकिन इस बार आपको अपने दिमाग को यह समझाइश देनी होगी, कि अलार्म बजने का मतलब बिस्तर से उठना ही है। इसमें कोई कोताही बरती गई, तो बड़ा नुकसान हो सकता है।
2 मोबाइल - आपको जानकर आश्चर्य होगा लेकिन सुबह जल्दी नींद खुलने के बाद भी जब आप उठ न पाएं, तो अपना मोबाइल चेक करें। जी हां, मोबाइल ऑपरेट करते समय आप होश में होते हैं और आपका दिमाग सक्रिय रूप से उसमें संलग्न होता है। वॉट्सएप और फेसबुक चेक करें, या फिर कोई जरूरी काम जो अधूरा हो। देखिए कैसे नींद छू मंतर होती है।
3 बिस्तर छोड़ें - सुबह नींद खुलते या अलार्म बजते ही तेजी से बिस्तर छोड़ दें और मुस्कुराएं। इस तरह से आपके दिन की शुरुआत सकारात्मक होगी और दोबारा सोने के बजाए आपका दिनचर्या बढ़ाने का मन होगा।
4 पानी पिएं - अपने बिस्तर के पास पानी भरकर रखें और नींद खूलते ही बिस्तर से उठकर सबसे पहले गिलास भरकर पानी पिएं। इससे आपका रासा आलस और नींद तुरंत गायब हो जाएगा और अब आप दिन की शुरुआत कर सकते हैं।
5 अलार्म रखें दूर - अलार्म लगाने के बाद घड़ी को अपने पास कभी न रखें, वरना आप उसे बजते ही बंद कर देंगे। अलार्म अगर दूर होगा, तो आपको उसे बंद करने के लिए भी बिस्तर से उठना ही होगा, और यह आपकी नींद उड़ाने के लिए काफी है।
 

Share

Leave a Reply