BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बजट तैयार होने के बाद रायशुमारी कराना हास्यास्पद- मूणत

बजट तैयार होने के बाद रायशुमारी कराना हास्यास्पद- मूणत
Share

रायपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जनता को ठगना और उन्हें गुमराह करना जारी है। उन्होंने कांग्रेस सरकार द्वारा आने वाले बजट की रायशुमारी के लिए फोन नं. और ईमेल आईडी जारी करने को जनता के साथ धोखा बताया है। श्री मूणत ने कहा कि बजट की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। मुख्य सचिव के साथ सचिव स्तर की बैठक हो चुकी है स्वयं सीएम भी मंत्रियों के साथ बैठक कर बजट को अंतिम रूप दे चुके हैं। अब तो बजट की छपाई ही बचा हुआ है। ऐसे समय जनता से उनका विचार जानने की कवायद सिवाय नाटक के और कुछ भी नहीं है।
श्री मूणत ने कहा कि प्रदेश सरकार के पास न तो कोई विजन है और न ही कोई इनका रोड मेप है। दिशाविहीन यह सरकार ऐसे ही नये-नये शिगूफे छोड़कर केवल सस्ती और हल्की लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश में लगी रहती है। श्री मूणत ने कहा कि प्रदेश की आर्थिक हालात बेहद खराब है। हर महीने हजारों करोड़ का कर्ज लादा जा रहा है। राज्य सरकार दिवालियेपन की स्थिति में पहुंच गयी है। न धान पूरा खरीदा जा रहा है न रोजगार का सृजन किया जा रहा है। विकास के कार्य जैसा का तैसा पड़ा हुआ है। निर्माण पूर्ण नहीं किये जाने से परियोजनाओं की लागत भी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बजट तैयार किये जाने के लिए विचार शक्ति और परिपक्वता की आवश्यकता होती है। जनता ने सरकार को चुनकर भेजा इसलिए है कि सरकार में बैठे लोग नीति बनाएं और उसका क्रियान्वयन करवाएं। अभी रायशुमारी का ढोंग रचकर पता नहीं यह सरकार क्या साबित करना चाहती है।
श्री मूणत ने कहा कि कांग्रेस सरकार में बैठे लोग प्रदेश की जनता को इतना मूर्ख समझने का दुस्साहस न करें। हालात ऐसी है कि भाजपा सरकार के समय किये गये विकास कार्यों का मेंटेनेस तक करने की स्थिति में भी ये सरकार नहीं है। श्री मूणत ने कहा कि अटल नगर बनाने जैसे भाजपा सरकार के समय के उल्लेखनीय कार्यों का श्रेय देश भर में घूम-घूमकर कांग्रेस सरकार ले रही है। बिना कुछ किये भी अपना पीठ ठोक कर अपने मूंह मियां मिट्ठू बन रही है। लेकिन वहां का सामान्य रखरखाव करने में भी सरकार सक्षम नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले बजट में की गयी घोषणायें भी महज घोषणा बनकर ही रह गयी है।
श्री मूणत ने यह अपेक्षा की है कि अनावश्यक हथकंडों को छोड़कर सरकार को बुनियादी, ढांचे और प्रदेश के स्थायी विकास पर अपना ध्यान देना चाहिए। 


Share

Leave a Reply