प्रेमजाल में फंसा कर आईटीबीपी के जवान नेयुवती से बनाया शारीरिक संबंध, हुआ मामला दर्ज
बिलासपुर | जिले के मस्तूरी इलाके में युवती से रेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आईटीबीपी के एक जवाने युवती को शादी का झांसे देकर कई महिनों तक हवस का शिकार बनाया। मामले में पीडि़ता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार नरेंद्र राय आईटीबीपी में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। बीते दिनों नरेंद्र राय ने अपने ही गांव की एक युवती को शादी का झांसा देकर प्रेम प्रसंग में फंसा लिया। इसके बाद दोनों के बीच अक्सर मेल मुलाकात होती रही। इस बीच दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। लेकिन युवती ने जब नरेंद्र से शादी की बात कही तो वह मुकर गया। इसके बाद परेशान पीडि़ता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।







.jpeg)












