जैकलिन फर्नांडीस की ग्लैमरस फोटोज ने सोशल मीडिया में लगाई आग, यहाँ देखे
नई दिल्ली: फेमस बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. आए दिन उनकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते नजर आते हैं. वहीं फिल्मों के साथ-साथ वो लगातार म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर भी उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है. इसी बीच उन्होंने अपनी कुछ फोटो शेयर की है.
जैकलिन फर्नांडीस हाल ही में कॉमेडी हॉरर फिल्म 'भूत पुलिस' में नजर आईं. इस फिल्म में उनके अलावा यामी गौतम, सैफ अली खान और अर्जुन कपूर भी दिखे. जैकलीन जल्द 'किक 2' में सलमान खान के साथ, रोहित शेट्टी की 'सर्कस' और बच्चन पांडे में नजर आएंगी. जैकलीन फर्नांडीज को हाउसफुल 3, रेस 3, ड्राइव, रॉय और ब्रदर्स जैसी फिल्मों में अभिनय के लिए जाना जाता है. जैकलीन फर्नांडिस को इंस्टाग्राम पर 56.1 मिलियन फॉलो करते हैं.







.jpeg)












