BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Jammu and Kashmir : सुरक्षाबलों नेचलाया बड़ा ऑपरेशन , 3 मुठभेड़ों में मार गिराए गए 5 आतंकी

Jammu and Kashmir : सुरक्षाबलों नेचलाया बड़ा ऑपरेशन , 3 मुठभेड़ों में मार गिराए गए 5 आतंकी
Share

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में रात भर चले तीन अलग-अलग ऑपरेशन में पांच आतंकवादी मारे गए हैं। पुलिस ने कहा कि पुलवामा के चेवाकलां इलाके में मुठभेड़ में पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी मारे गए। उनमें से एक की पहचान पाकिस्तानी जैश कमांडर कमाल भाई के रूप में हुई है, जो 2018 से सक्रिय था।

वहीं, जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 2 आतंकियों को मार गिराया। मारा गया एक दहशतगर्द आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैएबा से जुड़ा था। दूसरे आतंकी की पहचान अभी नहीं हो पाई है। यह एनकाउंटर गांदरबल के सेरच इलाके में हुआ। सर्च ऑपरेशन अभी जारी है।

हंदवाड़ा में एक आतंकी ढेर
हंदवाड़ा के रजवार इलाके के नेचामा में मुठभेड़ में लश्कर का एक आतंकवादी मारा गया है। कश्मीर जोन पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, हंदवाड़ा के नेचामा, रजवार इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल काम पर हैं। आगे की जानकारी का इंतजार है।

शुक्रवार रात चार से पांच जगहों पर ज्वाइंट ऑपरेशन
कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि सुरक्षा बलों ने शुक्रवार रात चार से पांच जगहों पर संयुक्त अभियान चलाया, जिसमें जैश के दो आतंकवादी और लश्कर के दो आतंकवादी मारे गए। सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को भी जिंदा पकड़ा है। हंदवाड़ा और पुलवामा में मुठभेड़ खत्म हो गई है। गांदरबल में एक और आतंकी मारा गया है।

सरपंच की हत्या के बाद ऑपरेशन तेज
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को एक सरपंच की हत्या के बाद ये मुठभेड़ हुई हैं। आतंकियों ने निर्दलीय सरपंच शब्बीर अहमद मीर पर रात करीब 8 बजकर 50 मिनट पर अदौरा स्थित उनके आवास के पास गोलियां चलाईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नागरिकों, विशेष रूप से हिंदू और सिख क्षेत्र में धार्मिक अल्पसंख्यकों की टारगेटेड हत्याओं के बाद सुरक्षा बलों ने घाटी में आतंकवाद विरोधी अभियान तेज कर दिया है।

 


Share

Leave a Reply