BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

जम्मू-कश्मीर: सोपोर में लश्कर कमांडर समेत 3 आतंकवादी ढेर , कई प्राणघातक हथियार बरामद हुये

जम्मू-कश्मीर:  सोपोर में लश्कर कमांडर समेत 3 आतंकवादी ढेर , कई प्राणघातक हथियार बरामद हुये
Share

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के दौरान आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक शीर्ष कमांडर समेत तीन आतंकवादी मार गिराए गये। पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने आज यहां बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचना मिलने के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह, सेना और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानो ने संयुक्त रूप से सोपोर के गुंड ब्राथ में कल देर रात तलाश एवं घेराबंदी अभियान शुरू किया।


कुमार ने बताया कि जब सुरक्षा बल के जवान एक विशेष क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे तब वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने का पर्याप्त मौका देने के बाद जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। उन्होंने बताया, “मारे गए तीन आतंकवादियों में से दो की पहचान लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर मुदासिर पंडित और असरार उर्फ अब्दुल्ला के रूप में हुई है।


कुमार ने बताया कि मुदासिर पंडित हाल ही में तीन पुलिसकर्मियों, दो पार्षदों और कई नागरिकों की हत्या में शामिल था। उन्होंने बताया कि लश्कर कमांडर इलाके में आतंकवाद की अन्य घटनाओं में भी शामिल था। कुमार ने बताया कि अब्दुल्ला पाकिस्तान का निवासी है और वह 2018 से उत्तरी कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों में सक्रिय था। उन्होंने कहा, “लश्कर कमांडर मुदासिर का मारा जाना स्थानीय लोगों के लिए बड़ी राहत की बात है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से तीन एके राइफल और युद्ध की अन्य सामग्री बरामद हुई है।


Share

Leave a Reply