BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

जम्मू कश्मीर : एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, बीएसएफ ने मार गिराए 3 घुसपैठिए, 36 किलो ड्रग्स बरामद

जम्मू कश्मीर : एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम,  बीएसएफ ने मार गिराए 3 घुसपैठिए, 36 किलो ड्रग्स बरामद
Share

जम्मू : पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इस बीच जम्मू-कश्मीर में रविवार की सुबह घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया गया है और सांबा में भारतीय सीमा सुरक्षाबल के जवानों ने तीन पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया है। वहीं उनके पास से 36 किलो मादक पदार्थ बरामद किया गया है जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 180 करोड़ बताई जा रही है। फिलहाल मामले में जांच जारी है और इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बताया कि सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रात में तीन घुसपैठिए जवानों की नजरों से बचकर इधर आ रहे थे। जवानों की उन पर नजर पड़ी तो उन्हें रोकने का प्रयास किया। लेकिन घुसपैठिए नहीं रुके और आगे बढ़ते गए जिसके बाद जवानों ने उन पर फायरिंग की और तीनों घुसपैठियों को मार गिराया। तलाशी लेने पर उनके पास से 36 किलोग्राम ड्रग्स मिला है। आगे की जांच की जा रही है।
वहीं बीएसएफ के उप महानिरीक्षक एस.पी.एस. संधू ने बताया कि जवानों ने तड़के करीब ढाई बजे तस्करों की गतिविधियों को देखा जिसके बाद गोलीबारी में घुसपैठिए मारे गए। घटनास्थल से 36 पैकेट ड्रग्स बरामद किया गया है, जिनमें हेरोइन होने का संदेह था। 


Share

Leave a Reply