BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Jammu&Kashimir : सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकवादी मारा गया

Jammu&Kashimir :  सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकवादी मारा गया
Share

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच बुधवार को मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के नौगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी की मौत हो गई। आतंकवादी की पहचान अभी नहीं हो पाई है। अभियान अभी जारी है। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने बताया कि कुछ आतंकवादियों को बल ने घेर लिया है और इनमें शहर के खोनमोह इलाके में नौ मार्च को एक सरपंच की हत्या में शामिल आतंकवादी भी शामिल हैं।

आईजीपी ने ट्वीट किया, खोनमोह के सरपंच समीर भट की हाल में हुई हत्या में शामिल प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा/टीआरएफ (द रेजिस्टेंस फ्रंट) के आतंकवादियों को नौगाम मुठभेड़ में बल ने घेर लिया है। 


Share

Leave a Reply