नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

उड़ते विमान से गिरा जेट फ्यूल, कई स्कूल आए चपेट में, 50 से ज्यादा लोग घायल...

 उड़ते विमान से गिरा जेट फ्यूल, कई स्कूल आए चपेट में, 50 से ज्यादा लोग घायल...
Share

लॉस एजेंल्स। अमेरिका के लॉस एजेंल्स में एक बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में कुछ बच्चों समेत 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। दरअसल, लॉस एजेंल्स एयरपोर्ट पर वापस आ रहे एक विमान से जेट फ्यूल गिरा। जेट फ्यूल पांच प्राइमरी स्कूल और एक हाईस्कूल पर जा गिरा। जहां कई बच्चों और लोगों को मामूली चोटें आई थीं। स्कूल हवाई अड्डे से लगभग 19 मील पूर्व में है। 

लॉस एंजिल्स काउंटी दमकल विभाग के निरीक्षक सीन फर्ग्यूसन ने बताया था कि जेट फ्यूल के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित स्कूल कुडाही में पार्क एवेन्यू एलीमेंटरी था। जेट फ्यूल की चपेट में आए कुछ लोगों को साबुन और पानी से धोया गया था, लेकिन किसी को अस्पताल ले जाने की जरूरत नहीं पड़ी। दमकल विभाग के निरीक्षक स्काई कॉर्नेल का कहना है कि बच्चों को गाउन दिया गया ताकि वे अपने कपड़े बदल सकें। एक स्टूडेंट ने बताया कि पहले मुझे लगा कि पानी की बूंदें नीचे आ रही थीं, लेकिन मैंने ऊपर देखा तो यह गैसोलीन था। वहीं डेल्टा एयर लाइन्स का कहना है कि तकनीकी खराबी के कारण जेट फ्यूल का रिसाव विमान 89 से हुआ था, जो चीन के शंघाई के लिए जा रहा था। विमान को तुरंत लॉस एंजिल्स एयरपोर्ट पर वापस लौटना पड़ा। विमान को सुरक्षित लैंडिंग के लिए जेट फ्यूल को कम करना था। इस विमान में 288 यात्री सवार थे।

Share

Leave a Reply