BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच 5 चरण में मतदान, 23 दिसंबर को नतीजे जानिए कौन कौन है सी.एम. पद के दावेदार

झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच 5 चरण में मतदान, 23 दिसंबर को नतीजे जानिए कौन कौन है सी.एम. पद के दावेदार
Share

झारखंड में 30 नवंबर, 7 दिसंबर, 12 दिसंबर, 16 दिसंबर और 20 दिसंबर को वोटिंग

झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2020 को खत्म होगा; कुल 81 सीटें, बहुमत के लिए 41 का आंकड़ा जरूरी

राज्य में भाजपा-आजसू की गठबंधन सरकार; भाजपा के खिलाफ झामुमो, कांग्रेस, राजद और वामदलों ने महागठबंधन किया

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच चरणों में मतदान होगा। नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे। पिछली बार भी राज्य में पांच चरण में मतदान हुआ था। 81 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2020 को खत्म हो रहा है। राज्य में अभी भाजपा और आजसू (ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन) की गठबंधन सरकार है। रघुवर दास मुख्यमंत्री हैं। बहुमत के लिए 41 का आंकड़ा जरूरी है। 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 37 और आजसू को 5 सीटें मिली थीं। बाद में झारखंड विकास मोर्चा के 6 विधायक भाजपा में शामिल हो गए। अभी भाजपा के पास 43 विधायक हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि राज्य के 90 जिलों में से 19 नक्सल प्रभावित हैं। इनमें से 13 बुरी तरह वामपंथ कट्टरवाद से घिरे हैं। 81 विधानसभा सीटों में से 67 नक्सल प्रभावित हैं। लोकसभा चुनाव के बाद कुछ नियमों को संशोधित किया गया है। शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को पोस्टल बैलट की सुविधा दी जाएगी। आवश्यक सेवाओं और बुजुर्गों को भी पोस्टल बैलट की सुविधा मिलेगी। जब तक दिल्ली चुनाव आएंगे तब तक सभी आवश्यक सेवाओं के कर्मचारियों के लिए भी पोस्टल बैलट की सुविधा देंगे।

चरण 

सीटें

मतदान

1

13

30 नवंबर

2

20

7 दिसंबर 

3

17

12 दिसंबर

4

15

16 दिसंबर

5

16

20 दिसंबर

नतीजे: 23 दिसंबर

पहला चरण
सीटें: 13 
नोटिफिकेशनः 6 नवंबर
नामांकन की आखिरी तारीख: 13 नवंबर
स्क्रूटनी: 14 नवंबर 
नाम वापसी आखिरी तारीख: 16 नवंबर
मतदान की तारीख: 30 नवंबर
 

दूसरा चरण
सीटें: 20
नोटिफिकेशनः 11 नवंबर
नामांकन की आखिरी तारीख: 18 नवंबर
स्क्रूटनी: 19 नवंबर
नाम वापसी आखिरी तारीख: 21 नवंबर
मतदान की तारीख: 7 दिसंबर

तीसरा चरण
सीटें: 17
नोटिफिकेशनः 16 नवंबर
नामांकन की आखिरी तारीख: 25 नवंबर
स्क्रूटनी: 26 नवंबर
नाम वापसी आखिरी तारीख: 28 नवंबर
मतदान की तारीख: 12 दिसंबर


चौथा चरण
सीटें: 15
नोटिफिकेशनः 22 नवंबर
नामांकन की आखिरी तारीख: 29 नवंबर
स्क्रूटनी: 30 नवंबर
नाम वापसी आखिरी तारीख: 2 दिसंबर
मतदान की तारीख: 16 दिसंबर


पांचवां चरण
सीटें: 16
नोटिफिकेशनः 26 नवंबर
नामांकन की आखिरी तारीख: 3 दिसंबर
स्क्रूटनी: 4 दिसंबर
नाम वापसी आखिरी तारीख: 6 दिसंबर 
मतदान की तारीख: 20 दिसंबर

भाजपा के खिलाफ झामुमो का महागठबंधन
भाजपा-आजसू के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाला महागठबंधन चुनाव लड़ेगा। झामुमो 43 से 45, कांग्रेस 25 से 27, राजद और लेफ्ट 5-5 सीटों पर चुनाव लड़ सकता है। झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) इस महागठबंधन से अभी बाहर है। इसकी वजह यह है कि झाविमो नेता बाबूलाल मरांडी किसी भी कीमत पर झामुमो नेता हेमंत सोरेन को महागठबंधन का नेता मानने को तैयार नहीं हैं। मरांडी अपनी पार्टी के लिए कम से कम 22 सीटें चाहते थे। लेकिन झामुमो और कांग्रेस उन्हें 10 से 12 सीटें देने को ही तैयार थी। इसके चलते झाविमो ने सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने का ऐलान कर दिया है।

झारखंड विधानसभा चुनाव में 2,26,17,612 मतदाता राज्य के 81 विधायक चुनेंगे। राज्य में कुल 1,18,16,098 पुरुष वोटर हैं। वहीं, महिला मतदाताओं की संख्या 1,08,01,274 है। 240 मतदाता थर्ड जेंडर के हैं।  जनवरी-2019 में जारी मतदाता सूची के अनुसार राज्य में जहां कुल वोटर 2,19,81,172 थे, वहीं आठ माह में यह संख्या 6 लाख 36 हजार बढ़ी है। 

मुख्यमंत्री पद के दावेदार

भाजपा

रघुवर दास

झामुमो

हेमंत सोरेन

झाविमो

बाबूलाल मरांडी


Share

Leave a Reply