लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

Jio ने दिया तगड़ा झटका! रिचार्ज प्लान 20% तक हुए महंगे, यहां देखें लिस्ट

Jio ने दिया तगड़ा झटका! रिचार्ज प्लान 20% तक हुए महंगे, यहां देखें लिस्ट
Share

भारत की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया है। ET Now की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने अपने JioPhone टैरिफ में 20 फीसदी की बढ़ोतरी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के 10 करोड़ से ज्यादा जियोफोन यूजर्स हैं।
कंपनी ने 28 दिनों की वैलिडिटी वाले 155 रुपये वाले प्लान की कीमत अब 186 रुपये कर दी है। इसी 28 दिनों की वैलिडिटी वाले 185 रुपये के प्लान की कीमत अब 222 रुपये कर दी गई, जिसमें हर रोज 2 जीबी डेटा दिया जाता है। इसी तरह, 336 दिनों वाले 749 रुपये वाले प्लान की कीमत 899 रुपये कर दी गई है।
यह प्लान 150 रुपये तक महंगा
इससे पहले कंपनी ने 749 रुपये वाले प्लान को 150 रुपये महंगा कर दिया था। दरअसल, ग्राहक जियोफोन खरीदने के लिए 1999 रुपये, 1499 रुपये और 749 रुपये का विकल्प चुन सकते थे। हालांकि कंपनी ने 749 रुपये के प्लान की कीमत बढ़ाकर 899 रुपये कर दी थी।
यह ऑफर उन ग्राहकों पर लागू होगा जो जियोफोन के वर्तमान यूजर हैं। अगर वह नया JioPhone खरीदना चाहते हैं तो 899 रुपये में उन्हें जियो फोन तो मिलेगा ही, साथ ही 1 साल का अनलिमिटेड प्लान भी साथ में दिया जाएगा। इसमें सालभर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ कुल 24 जीबी डेटा मिलता है। इसके साथ जियो ऐप्स का भी मुफ्त सब्सक्रिप्शन है।
 


Share

Leave a Reply