BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रूझानो में झामुमो+कांग्रेस+आरजेडी गठबंधन को बहुमत, बीजेपी पिछड़ी

रूझानो में झामुमो+कांग्रेस+आरजेडी गठबंधन को बहुमत, बीजेपी पिछड़ी
Share

झारखंड विधानसभा चुनाव

रांची। झारखंड में 81 सीटों के लिए आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी मतगणना में पूर्वाह्न साढ़े दस बजे तक 80 सीटों के आए रुझान में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाला महागठबंधन ने 41 सीटों पर बढ़त बना ली है वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 29 सीटों पर ही आगे है।

राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार पूर्वाह्न साढ़े दस बजे तक झामुमो 25 और उसकी सहयोगी कांग्रेस 11 तथा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 05 सीट पर आगे हैं। वहीं, भाजपा 29, झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) 04, आल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) दो-दो, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा माले) और निर्दलीय ने एक-एक सीट पर बढ़त बनायी है। झामुमो बहरागोड़ा, बरहैट, बोरियो, चक्रधरपुर, डुमरी, गढ़वा, घाटशिला, गुमला, ईचागढ़, खरसांवा, लातेहार, लिट्टीपाड़ा, महेशपुर, मंझगांव, मांडू, मोहनपुर, नाला, निरसा, सरायकेला, शिकारीपाड़ा, सिल्ली, सिसई, तमाड़ और टुंडी, कांग्रेस बरही, बेरमो, बोकारो, हटिया, जगन्नाथपुर, जामताड़ा, झरिया, कोलेविरा, लोहरदगा, मणिका और पांकी तथा राजद चतरा, छतरपुर, देवघर, गोड्डा और कोडरमा में आगे है। वहीं, भाजपा ने बाघमारा, भवनाथपुर, विशुनपुर, चंदनकियारी, डालटेनगंज, धनबाद, दुमका, गांडेय, गिरीडीह, हजारीबाग, जामा, जमशेदपुर पूर्व, जमशेदपुर पश्चिम, जमुआ, जरमुंडी, कांके, खिजरी, खूंटी, मधुपुर, महगामा, पाकुड़, राजमहल, पोटका, रामगढ़, रांची, सारठ, सिमडेगा, सिंदरी और तोरपा में बढ़त बनायी है। झाविमो धनवार, मांडर, पोड़ैयाहाट, सिमरिया, आजसू गोमिया और जुगसलाई, बसपा विश्रामपुर और हुसैनाबाद, भाकपा माले बगोदर तथा निर्दलीय बरका में आगे है।

Share

Leave a Reply