कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच जेएनयू ने छात्रों को दी घर लौटने की सलाह, विवि परिसर में 64 सक्रिय मामले
नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते राजधानी दिल्ली में हालत अब बिगड़ते जा रहे है। सप्ताहांत कर्फ्यू लगाने के बावजूद संक्रमितों का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। इसी बीच जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय ने हॉस्टल के छात्रों को अपने घर लौटने सलाह दी है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि अगर संभव हो तो छात्र अपने घरों को लौट जाएं। स्वास्थ्य विभाग के जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार को 19,486 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं एक दिन 141 लोगों की मौत हो गई है। दिनों-दिन मामलों में बढ़ोतरी होती जा रही है। वहीँ जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में कोरोना संक्रमण के 11 नये मामले सामने आए।
विश्वविद्यालय के जारी एक एडवाइजरी के अनुसार, फिलहाल जेएनयू परिसर में कोरोना के 64 मामले हैं। वहीं विश्वविद्यालय ने पिछले साल मार्च से अब तक कुल 322 केसेज सामने आ चुके हैं, जबकि पांच लोगों की मौत हो चुकी है। इसलिए जेएनयू ने कहा कि हॉस्टल, मेस और लाइब्रेरी में यह वायरस तेजी से फैल सकता है। ऐसे में छात्रों और कैंपस के निवासियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे संभव हो सके तो अपने घरों को लौट जाएं। इससे वे अपने परिवार के पास सुरक्षित रहेंगे। इसके साथ ही कोविड-19 के प्रसार पर भी रोक लग सकेगी।







.jpeg)












