BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

जो रूट ने बताया कोहली नहीं बल्कि इस बल्लेबाज के विकेट है सबसे महत्वपूर्ण

जो रूट ने बताया कोहली नहीं बल्कि इस बल्लेबाज के विकेट है सबसे महत्वपूर्ण
Share

चेतेश्वर पुजारा की लंबी पारियां खेलने की काबिलियत को देखते हुए इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने गुरुवार को उनके विकेट और उनकी तरह बल्लेबाजी करने को बेहद महत्वपूर्ण करार दिया. राजकोट में जन्में पुजारा ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी ठोस बल्लेबाजी से गेंदबाजों को खासा परेशान किया था. उन्होंने भले ही सीरीज में सिर्फ तीन अर्धशतक बनाये, लेकिन 900 से अधिक गेंदे खेली. रूट ने उन्हें बेहतरीन बल्लेबाज करार दिया.


रूट ने शुक्रवार से यहां शुरू होने वाले पहले टेस्ट क्रिकेट मैच की पूर्व संध्या पर वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘वह (पुजारा) बेहतरीन खिलाड़ी है. मैंने यार्कशर में उसके साथ दो मैच खेले हैं. उससे सीखना, बल्लेबाजी के बारे में बात करना और खेल के प्रति उसका लगाव वास्तव में दिलचस्प है.’’


रूट ने कहा कि पुजारा का विकेट उनकी टीम के लिये बेहद महत्वपूर्ण होगा. उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए उसके खिलाफ खेलना, उसकी लंबी पारियों और बड़े स्कोर से आप कुछ सीख सकते हैं. आपने उसका महत्व देखा है. वह भारतीय टीम के लिये कितना महत्व रखता है और इस लिहाज से वह हमारे लिये बेहद महत्वपूर्ण विकेट बन गया है. इसमें कोई संदेह नहीं है.’’


इंग्लैंड के कप्तान ने तो यहां तक कहा कि उनके बल्लेबाजों को भी लंबे समय तक बल्लेबाजी करनी चाहिए और देखना चाहिए कि वे पुजारा की तरह मानसिक रूप से मजबूत हैं या नहीं. उन्होंने कहा, ‘‘हमें कुछ अवसरों पर अपने धैर्य की परीक्षा देनी होगी और देखना होगा कि हम क्या उसकी तरह मानसिक रूप से मजबूत हैं. हम जानते हैं कि वह बेहतरीन खिलाड़ी है और उसका शानदार रिकार्ड है इसलिए वह हमारे लिये बहुत बड़ी चुनौती होगी.’’


गौरतलब है कि पुजारा ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में 6000 रन पूरे किये. टेस्ट क्रिकेट के 81 मैचों में उन्होंने 6111 रन बनाये हैं. 


Share

Leave a Reply