रायपुर और धमतरी पुलिस का जॉइंट आपरेशन, पत्थर गैंग के चार गिरफ्तार...
पत्रकारवार्ता में आईजी एवं पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों को पकडऩे वाली टीम को 80-80 हजार रूपए प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की
रायपुर। प्रदेश मे सूने मकानों से लगातार हो रही चोरियों को रोकने में अब तक असफल हुई पुलिस ने रायपुर, धमतरी, दुर्ग, बिलासपुर, बलौदाबाजार, रायगढ़, बालोद जिले सहित अन्य राज्यो में 80 से अधिक सूने मकानों में चोरी करने वाले अंतरराजीय पत्थर चोर गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये भील जाति के अलीराजपुर के निवासी है। ये पहाडिय़ों पर घर बनाकर रहते है। लगातार गैंग बनाकर चार से पाँच लोग मिलकर चोरी करते है। इनकी मध्यप्रदेश के अनेक जिलों के थानों में चोरियों की वारदात किए जाने की शिकायत दर्ज की गई है। रायपुर पुलिस कर्मचारियों की टीम पर भी कार्यवाही करने के दौरान उक्त आरोपियों ने धनुष से हमला किया है। उक्त आरोपी अलीराजपुर के पोहा ग्राम के रहने वाले है। उक्त आरोपियों को मिली सफलता पर 80-80 हज़ार रूपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा कन्ट्रोल रूम में आयोजित पत्रकारवार्ता में रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक आनंद छाबड़ा एवं पुलिस अधीक्षक शेख आरिफ हुसैन ने की है।







.jpeg)












