रायपुर में जोमेटो कर्मचारियों का सैलरी की मांग लेकर जोरदार प्रदर्शन जारी
जोमेटो एक ऐसा नाम जो खानपान की वस्तुओं की घर-पहुँच सेवा में अग्रणी है ,जोमैटो के कर्मचारी इन दिनों खुश नहीं हैं। कम से कम रायपुर में तो स्थिति यही लग रही है। ऑनलाइन इनफार्मेशन मिलते ही खाने का पैकेट लेकर ग्राहक तक पहुँचने के लिए जीतोड़ मेहनत करने वाले जोमैटो के डिलीवरी स्टाफ बड़ी एकत्र होकर देवेंद्र नगर में नारेबाजी कर रहे हैं। वे थाने के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। कम मेहनताना और काम करने के अधिक घंटे को लेकर वे प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन उनकी कम्पनी के कोई भी जिम्मेदार वहां नहीं पहुंचा है । बताया जा रहा है कि जोमैटो के ये कर्मचारी गत 3 दिनों से हड़ताल पर हैं।







.jpeg)












