लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

3 जुलाई, 3 बजे, 3 लोग मिलकर, छत्तीसगढ़ शासन का पूरे प्रदेश में 3000 पुतला जलायेगी युवा मोर्चा- विजय शर्मा

3 जुलाई, 3 बजे, 3 लोग मिलकर, छत्तीसगढ़ शासन का पूरे प्रदेश में 3000 पुतला जलायेगी युवा मोर्चा- विजय शर्मा
Share

मीसा बंदियों के वंशजो को जेल का डर न दिखाये भुपेश- भाजयुमो
रायपुर | लोकतंत्र में विरोध विपक्ष का मौलिक अधिकार होता है। परंतु आपातकाल की डीएनए वाली कांग्रेस सरकार को ये बर्दाश्त नही होता कि कोई उन्हें उसका विद्रूप चेहरा दिखाये ।
प्रदेश का एक हताश बेरोजगार युवा हरदेव सिन्हा मुख्यमंत्री से समय ना मिलने के कारण मुख्यमंत्री निवास के सामने आत्मदाह कर लेता है और प्रदेश भर के हजारों बेरोजगार युवा के समर्थन में जब भारतीय जनता युवा मोर्चा विरोध स्वरूप कांग्रेस सरकार का पुतला जलाने का आवाहन करता है तो कांग्रेसिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की निरंकुश पुलिस विभिन्न जिलों में भाजयुमो कार्यकर्ताओ पर FIR दर्ज करती है ।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि हम उस पीढ़ी के अनुयायी है जिसने 2 साल आपातकाल का दंश झेला है। कांगेस सरकार को ये बात समझ लेनी चाहिए कि संघर्ष के कोख से जन्म लेने वाली भाजपा इन बातों से डरने वाली नही है। उन्होंने भाजयुमो के कार्यकर्ताओं से आवाहन किया है कि कल 3 जुलाई को दोपहर 3 बजे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 3 की संख्या में कार्यकर्ता और युवा जनप्रतिनिधि अपने अपने घरों में इस युवा विरोधी सरकार का पुतला जलाए और सोशल मीडिया फेसबुक, यूट्यूब,ट्वीटर पर लाइव प्रसारण करे।

 


Share

Leave a Reply