BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

जस्टिस शरद अरविन्द बोबडे होंगे अगले मुख्य न्यायाधीश, 18 नवंबर को ले सकते है शपथ.. जानिये उनके उनके बारे में..

जस्टिस शरद अरविन्द बोबडे होंगे अगले मुख्य न्यायाधीश, 18 नवंबर को ले सकते है शपथ.. जानिये उनके उनके बारे में..
Share

ई दिल्ली। जस्टिस शरद अरविंद (एसए) बोबडे भारत के 47वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। जस्टिस बोबडे मुख्य न्यायाधीय जस्टिस रंजन गोगाई की जगह लेंगे। 17 नवंबर को जस्टिस गोगोई के रिटायर होने के बाद 18 नवंबर को जस्टिस एसए बोबडे मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे. उनका कार्यकाल 18 महीने का होगा।

§  बीते 18 अक्टूबर को मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने केंद्र सरकार को एक पत्र लिखकर सुप्रीम कोर्ट में अपने बाद वरिष्ठतम न्यायाधीश एसए बोबडे को अपना उत्तराधिकारी बनाने की सिफारिश की थी।

§  मुख्य न्यायाधीश गोगोई ने परंपरा के अनुसार अपने उत्तराधिकारी के रूप में अपने बाद अगले वरिष्ठतम न्यायाधीश के नाम की सिफारिश की थी।

§  एनसीएलएटीजस्टिस गोगोई ने तीन अक्टूबर 2018 को देश के 46वें चीफ जस्टिस के तौर पर शपथ ग्रहण किया था। वह आने वाले 17 नवंबर को सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

§  एसए बोबडे मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस रह चुके हैं। वह कई महत्वपूर्ण पीठों का हिस्सा रहे हैं। इसके अलावा मुंबई में महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी और नागपुर में महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के वह चांसलर भी हैं।

§  जस्टिस बोबडे ने नागपुर विश्वविद्यालय से बीए और एलएलबी डिग्री ली है। वह अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में 29 मार्च 2000 को बॉम्बे हाईकोर्ट की खंडपीठ का हिस्सा बने थे।

§  उन्होंने 16 अक्टूबर 2012 को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी। वह 12 अप्रैल 2013 को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत हुए थे।

§  जस्टिस बोबडे का जन्म 24 अप्रैल 1956 को नागपुर में हुआ था। वह 23 अप्रैल 2021 को रिटायर होने वाले हैं। वह सुप्रीम कोर्ट में चल रहे अयोध्या विवाद, बीसीसीआई और पटाखों के खिलाफ चल रहे मामलों का हिस्सा रह चुके हैं।

 


Share

Leave a Reply