BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कार्तिक ने सारा के साथ रिलेशनशिप को कर दिया ऑफिशल!

कार्तिक ने सारा के साथ रिलेशनशिप को कर दिया ऑफिशल!
Share

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की लव स्‍टोरी की इन दिनों काफी चर्चा है। दोनों के कई फोटोज और विडियोज इंटरनेट पर वायरल हैं। अभी तक दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं किया था। 

 
हालांकि, सोमवार को सारा के जन्‍मदिन के मौके पर कार्तिक ने अपने इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट के जरिए इसकी घोषणा कर दी। कई महीनों तक कैमरे की नजर से बचने की कोशिश करने और अपने रिश्‍ते के सवालों पर चुप्‍पी साधने के बाद अब ऐसा लगता है कि कार्तिक और सारा रिलेशन को अगले लेवल पर ले जाने के लिए तैयार हैं। 
कार्तिक ने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर सारा के साथ अपनी एक प्‍यारी तस्‍वीर शेयर की। इसमें ऐक्‍ट्रेस वाइट अटायर में सिंपल लेकिन स्‍टनिंग दिख रही हैं। वहीं, कार्तिक हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे हैं। फोटो में दोनों मुस्‍कुराते नजर आ रहे हैं। 
 
कार्तिक ने पिक्‍चर पर कैप्‍शन दिया, \'हैपी बर्थडे प्रिंसेस सारा और ईद मुबारक (इस बार बिना मास्‍क के)।\' यही नहीं, इस खास मौके पर सारा को सरप्राइज देने के लिए कार्तिक बैंकॉक पहुंचे जहां वह अपनी आने वाली फिल्‍म \'कुली नंबर 1\' की शूटिंग कर कर रही हैं। 
 
बात करें फिल्‍म की तो दोनों ऐक्‍टर्स एकसाथ डायरेक्‍टर इम्तियाज अली की आने वाली फिल्‍म में नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि यह 2009 में आई फिल्‍म \'लव आज कल\' का सीक्‍वल है। 

Share

Leave a Reply