BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कबाड़ीवाले ने खरीद लिया भारतीय सेना का 6 हेलिकॉप्टर, हेलिकॉप्टर को शहर लेकर पहुंचा कबाड़ी तो लगी लोगों की भीड़

  कबाड़ीवाले ने खरीद लिया भारतीय सेना का 6 हेलिकॉप्टर, हेलिकॉप्टर को शहर लेकर पहुंचा कबाड़ी तो लगी लोगों की भीड़
Share

क्या आपने कभी सुना है कि किसी ने कबाड़ में हेलिकॉप्टर खरीद लिया हो? जी हां, पंजाब के एक कबाड़ी वाले ने कुछ ऐसा ही किया है, जिसे देखने के लिए भीड़ इकट्ठी हो गयी. मामला पंजाब के मानसा का है, जहां एक कबाड़वाले ने भारतीय सेना से 6 खराब हो चुके हेलिकॉप्टर (helicopter) खरीद लिए. उन्हें लेकर जैसे ही वो अपनी दुकान पर पहुंचा तो लोगों की भीड़ लग गई.

पंजाब में कबाड़ के कारोबारी मिट्ठू राम अरोड़ा ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के सरसवा एयरबेस से 6 हेलिकॉप्टरों को खरीदा. कबाड़ी ने इन 6 हेलिकॉप्टर्स के लिए 72 लाख रुपये की कीमत चुकाई. प्रत्येक हेलिकॉप्टर का भार 10 टन है, जिसे एक ऑक्शन के तहत खरीदा गया है. कबाड़ी द्वारा खरीदे गए कुल 6 कंडम हेलिकॉप्टर्स में एक मुंबई के शख्स ने खरीद लिए हैं, जबकि दो हेलिकॉप्टर्स को लुधियाना के होटल मालिक ने खरीद लिया. बाकी बचे तीन हेलिकॉप्टर्स को वो मानसा लेकर पहुंचा जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं.

हेलीकाप्टरों के साथ फोटो खिंचवाने के लिए लगी भीड़
कबाड़ की दुकान पर खड़े इस हेलीकाप्टरों के साथ फोटो खिंचवाने के लिए लोगों की भीड़ लग गई. लोग हेलिकॉप्टर के अंदर खड़े होकर फोटो खिंचवाने लगे. मिट्ठू राम अरोड़ा ने बताया कि नीलामी के बाद ट्रॉलियों के सहारे इन हेलीकॉप्टरों को मानसा तक लाया गया. मिट्ठू राम ने बताया कि ये पहली बार है जब उन्होंने हेलीकॉप्टर खरीदा है. मानसा पहुंचने के बाद से इन्हें देखने वालों का तांता लग गया है.
 

 


Share

Leave a Reply