BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कबीर सिंह की पुष्पा ने पैरेंट्स को बिना बताए करवाया था फोटोशूट, कैलेंडर देख ऐसा था रिएक्शन

कबीर सिंह की पुष्पा ने पैरेंट्स को बिना बताए करवाया था फोटोशूट, कैलेंडर देख ऐसा था रिएक्शन
Share

कबीर सिंह की पुष्पा याद होगी आपको। वही मेड जिसके हाथों से ग्लास टूटने पर शाहिद कपूर उनके पीछे गुस्से में दौड़ते हैं। फिल्म में पुष्पा का रोल वनिता खरात ने निभाया था। वनिता अपने एक न्यूड फोटोशूट के कारण चर्चा में है। उन्होंने 2021 के लिए एक कैलेंडर को न्यूड पोज दिया है, वो भी एक पॉजिटिव मेसेज के साथ।
 
 
वह कहती हैं कि उन्हें अपनी बॉडी पर गर्व है और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपके शरीर का आकार या रंग क्या है। वनिता की हर जगह तारीफ हो रही है। खास बात यह है कि वनिता ने इस फोटोशूट के बारे में अपने पैरेंट्स को भी नहीं बताया था। लेकिन जब फोटोशूट आया तो पैरेंट्स ने तस्वीर देखी और उनका रिएक्शन भी गर्व वाला ही था।
 

कौन है वनिता खरात?
वनिता खरात मूल रूप से मराठी फिल्मों और थिएटर ऐक्ट्रेस हैं। च्कबीर सिंहज् उनकी पहली हिंदी फिल्म थी। वनिता एक बेहतरीन कमीडियन भी हैं। उन्होंने मराठी के एक रियलिटी कॉमेडी शो में भी काम किया है। वनिता का जन्म मुंबई में ही हुआ है और उनकी परवरिश से लेकर पढ़ाई-लिखाई तक, सब मुंबई में ही हुई है।
 

वनिता ने क्यों करवाया फोटोशूट?
हमारे सहयोगी ईटाइम्स से बातचीत में वनिता ने बताया, यह अभिजीत पानसे का कॉन्सेप्ट था। मैं उन्हें पहले से जानती थी। कैलेंडर का विचार यही है कि हम सभी खूबसूरत हैं। किसी लड़की या औरत को इस बात पर शर्म करने की जरूरत नहीं है कि उसका वजन ज्यादा है। इस फोटोशूट के जरिए हमारी कोशिश यही मेसेज देने की है कि अपनी बॉडी को लेकर पॉजिटिव रहिए। इसके लिए गोरा होना या पतले होना जरूरी नहीं है।
 

कैलेंडर के लिए तस्वीर किसने खींची और कहां खींची?
वनिता बताती हैं कि कैलेंडर के लिए उनकी तस्वीर मशहूर फोटोग्राफर तेजस नेरुरकर ने खींची है। वह इंडस्ट्री में बड़ा नाम हैं और वनिता को खुशी है कि यह फोटो उन्होंने ली। यह तस्वीर मुंबई में ही नए साल से ठीक पहले खींची गई है।

फोटो देखने के बाद पैरेंट्स का रिएक्शन कैसा था?
वनिता कहती हैं, च्सच बताऊं तो मैंने पैरेंट्स को इस बारे में कुछ नहीं बताया था। जब सब हो गया तो मैंने उन्हें बताया और अपनी फोटो दिखाई। उन्होंने भी इसे पॉजिटिव ही लिया। उन्हें पता है कि यह मेरा काम है और उन्होंने भी यही कहा कि यह तुम्हारे काम का हिस्सा है। बल्कि उन्होंने मुझे भरोसा दिलाया कि तस्वीर अच्छी आई है और मैं इसमें बुरी नहीं दिख रही हूं।

न्यूड फोटोशूट पर किस तरह के रिएक्शन मिल रहे हैं?
वनिता बताती हैं, मेरे दोस्त और इंडस्ट्री से जुड़े सभी लोगों को यह बहुत पसंद आया है। यहां तक कि जिन लोगों को मैं नहीं जानती, उन्होंने भी इस पर पॉजिटिव रेस्पॉन्स दिया है। लोग मुझे फोन कर रहे हैं और मेरी सराहना कर रहे हैं। कुछ महिलाओं ने तो फोन कर यहां तक कहा कि तस्वीर और मेसेज देखने के बाद उन्हें खुद के लिए अच्छा महसूस हो रहा है। बहुत से लोगों ने पूछा कि मैंने पतंग ही क्यों थामा, इस पर मैंने यही कहा कि पतंग एक आजाद और ऊंचे खयाल को दर्शाता है। बड़े और ऊंचे ख्वाबों का होना आपको जिंदगी में आगे ले जाता है।

Share

Leave a Reply