कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी के साथ किया दुष्कर्म, हुई प्रेग्नेंट
केरल से एक शर्मनाक खबर सामने आई है, जहां एक पिता ने बार-बार अपनी बेटी का रेप किया और वह प्रेग्नेंट हो गई. इस मामले में केरल उच्च न्यायालय ने पिता को दोषी ठहराते हुए टिप्पणी की कि किसी महिला लड़की का यौन संबंध बनाने का आदी होना किसी व्यक्ति को बलात्कार के मामले से दोषमुक्त करने का कारण नहीं बन सकता. खासतौर पर जब एक पिता अपनी बेटी से ऐसा काम करे तो यह और भी ज्यादा बदतर हो जाता है.
पीड़िता के पिता ने कोर्ट में दावा किया था कि उसे फंसाया जा रहा है क्योंकि उसकी बेटी ने यह स्वीकार किया है कि उसका किसी अन्य व्यक्ति से यौन संबंध था. लेकिन कोर्ट ने पिता की बेगुनाही के दावों को खारिज कर दिया. पीड़िता ने 2013 में एक बच्चे को जन्म दिया था, जिसके डीएनए रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ कि पीड़िता का पिता ही उसके बच्चे का जैविक पिता है.
अदालत ने कहा- भले ही लड़की यौन संबंध बनाने की आदी है. लेकिन इससे आरोपी को बलात्कार के आरोप से दोषमुक्त नहीं किया जा सकता. अगर यह मान लिया जाए कि पीड़िता ने पूर्व में यौन संबंध बनाए तो भी यह कोई निर्णायक सवाल नहीं है. अदालत ने यह टिप्पणी की कि पिता का कर्तव्य पीड़िता की रक्षा करना था. लेकिन उसने ही उसका बलात्कार किया. पिता द्वारा अपनी बेटी का बलात्कार करने से बड़ा जघन्य अपराध और कुछ नहीं हो सकता. बता दें कि अदालत ने आरोपी पिता को 12 साल कैद की सजा सुनाई है.







.jpeg)












