BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कलयुगी पिता ने बाप-बेटी के रिश्ते को किया अपमानित, नाबालिग को घर पर अकेला देख जागा अंदर का हैवान...

कलयुगी पिता ने बाप-बेटी के रिश्ते को किया अपमानित, नाबालिग को घर पर अकेला देख जागा अंदर का हैवान...
Share

नवापारा-राजिम| अक्सर देखा जाता है कि एक बेटी का सबसे अधिक जुड़ाव अपने पिता के साथ होता है।लेकिन एक कलयुगी पिता ने बाप- बेटी के रिश्ते को ही अपमानित कर डाला। अपनी नाबालिग घर पर अकेला देखकर उसके अंदर का हैवान जाग गया। कलयुगी बाप बिना कुछ सोचे समझे बेटी के साथ ही जबरदस्ती करने लगा।जिसके बाद .


जब करने करने लगा जबरदस्ती तो...
मिली जानकारी के अनुसार 15 साल की नाबालिग, अपनी मां और छोटे भाई के साथ सौतेले पिता कांशीराम पिता स्व. परस राम भोई (31) के यहां रहती है। आरोपी पिछले 2 महीने से उसके साथ छेड़खानी करते आ रहा था, जिसके बारे में डर के कारण उसने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। रविवार रात को उसकी मां नाइट शिफ्ट में काम पर गई थी। घर पर नाबालिग, उसका 6 साल का छोटा भाई और आरोपी थे। वह अपने भाई के साथ सोई हुई थी, आरोपी उसके कमरे में आया और उससे फिर छेडख़ानी करने लगा।

मौका पाकर फिर किया बलात्कार
नाबालिग विरोध करते हुए पड़ोसी के घर गई और आरोपी की कारस्तानी से अवगत कराया। इस पर पड़ोसी ने सुबह उसकी मां के आने पर जानकारी देने की बात कहते हुए वापिस घर भेज दिया। नाबालिग वापिस घर आई तो मौका देख रहे आरोपी ने उससे बलात्कार किया। इसके बाद उसे धमकी देकर छोड़ दिया। अगले दिन पीड़िता ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। जिस पर मांं ने जब आरोपी के सामने विरोध जताया तो उसने किसी को बताने पर दोनों को जान से मारने की धमकी दी। दिनभर उधेड़बुन में लगे रहने के बाद मंगलवार सुबह नाबालिग को लेकर उसकी मां थाने पहुंची और आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर आईपीसी की धारा 376, 506 और पाक्सो एक्ट की धारा 4-6 के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
 

Share

Leave a Reply