BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

जनता के दिल में खिल चुका है कमल, सोनार बांग्ला का सपना होगा पूरा: अमित शाह

जनता के दिल में खिल चुका है कमल, सोनार बांग्ला का सपना होगा पूरा: अमित शाह
Share

कोलकाता। गृह मंत्री अमित शाह ने आज दूसरे दिन बंगाल में बिगुल बजाया। चुनाव से पहले ताबड़तोड़ रैलियां बीजेपी सरकार की तरफ से की जा रही है। खासकर बंगाल में जनता को लुभाने के लिए अमित शाह दो दिन से अपनी रैलिया कर रहे है। बंगाल दौरे के दूसरे दिन अमित शाह बीरभूम पहुंचे, यहां उन्होंने हनुमान मंदिर स्टेडियम से बोलपुर सर्कल तक रोड शो किया। रोड शो के दौरान भारी भीड़ देखने को मिली, साथ ही लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाएं। इस दौरान अमित शाह ने कहा, `ऐसा रोड शो मैंने आज तक नहीं देखा, यहां आए लोगों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति विश्वास दिख रहा है।`
बंगाल दौरे के दूसरे दिन अमित शाह ने बाउल गायक के परिवार के साथ लंच किया। इस दौरान, बीजेपी नेता दिलीप घोष, कैलाश विजयवर्गीय मौजूद थे। शाह के साथ कई बीजेपी नेताओं ने गायक से संगीत भी सुना। वहीं, इससे पहले शाह बीरभूम के शांतिनिकेतन में विश्व भारती विश्वविद्यालय गए, जहां उन्होंने रवींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि अर्पित की।
बता दें बीजेपी सरकार इस बार बंगाल में 200 सीट जीतने का दावा कर रही है। खास बता ये है कि बाकी देशों की तरह बंगाल के गांव-गांव तक बीजेपी पहुंच चुकी है, आज गांव के लोग बंगाल में भी बीजेपी का स्वागत कर रहे है। कई बीजेपी नेताओं का कहना है कि ये परिवर्तन बांग्लादेश से घुसपैठ को रोकने के लिए है। यह परिवर्तन हिंसा को खत्म करने के लिए है। `बीजेपी जहां भी सत्ता में आई है, राज्य विकास की राह पर चला है। वहीं, बंगाल विकास की राह से दूर हट चुका है।`
 


Share

Leave a Reply