BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कंगना रनौत का करण जौहर पर बड़ा हमला, कही यहाँ बाते...

कंगना रनौत का करण जौहर पर बड़ा हमला, कही यहाँ बाते...
Share

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत और करण जौहर के बीच के मनमुटाव कम होने का नाम नहीं ले रहा हैं। हालांकि करण बहुत कम कंगना पर तंज कसते दिखते हैं, लेकिन कंगना रनौत को जब भी मन करता है वो सोशल मीडिया पर वार कर ही देती हैं।

एक बार फिर कंगना ने करण जौहर पर सीधे नहीं लेकिन इशारों-इशारों में टारगेट कर ही लिया है, उन्होंने अपने पोस्ट में किसी का नाम लिया, लेकिन ये पब्लिक है और सब जानती हैं कि ‘पंगा गर्ल’ का इशारा आखिर किसकी तरफ है।

कंगना रनौत इन दिनों शो लॉकअप की मेजबानी करती दिखाई दे रही हैं, उनके इस शो ने 200 मिलियन व्यूज को पार कर लिया है, इस बात की जानकारी देते हुए उन्होंने करण जौहर पर तंज कसा और कहा कि करण जौहर अब छिपकर रो रहे होंगे, साथ में उन्होंने आगे लिखा है, ‘आगे-आगे देखो होता है क्या, पापा जो तुम्हारे रोने के दिन आ गए हैं।’

दरअसल, कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है, ‘जैसे ही लॉकअप के 200 मिलियन व्यूज हुए…सारी चंगू-मंगू सेना/क्रूएला की मीडिया/साथ में उनके पापा जो छिप-छिप के रोने वाले हैं, इतने पापड़ बेलने के बाद भी देखो 200 मिलियन और अभी आगे-आगे देखो होता है क्या… तेरे रोने के दिन आ गए पापा जो’
जब से कंगना ने करण के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में अपनी उपस्थिति के दौरान उन्हें ‘भाई-भतीजावाद का ध्वजवाहक’ कहा था, तब से दोनों के बीच टकराव चल रहा है। इस महीने की शुरुआत में, उन्होंने शो के प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए ऋतिक रोशन को भी खींच लिया था कि यह उनके लिए चिंता का विषय है।

 

 


Share

Leave a Reply