BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कंगना रनौत ने ट्विटर में शेयर की भतीजे को Kiss करते हुए तस्वीर और लिखा ...

कंगना रनौत ने ट्विटर में शेयर की भतीजे को Kiss करते हुए तस्वीर और लिखा ...
Share

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत लॉकडाउन के दौरान से ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगी हैं. वह ट्विटर पर अपनी बेबाकी से राय रखती हैं और कभी-कभी प्यारी तस्वीरें भी शेयर करती हैं. ऐसी ही एक प्यारी तस्वीर उन्होंने ट्विटर पर शेयर की है. इस तस्वीर में वह अपने भतीजे पृथ्वी के लिप्स पर किस कर रही हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि वह पृथ्वी को बहुत मिस कर रही हैं.


कंगना रनौत अपने घर से हजारों मील दूर हैदराबाद में फिल्म 'थलाइवी' की शूटिंग कर रही हैं. इस बीच उन्होंने आज सुबह अपनी बहन रंगोली के बेटे पृथ्वी को किस करते हुए एक तस्वीर शेयर की है. ये तस्वीर उस वक्त की है जब वह अपने घर से शूटिंग के लिए हैदराबाद रवाना हो रही थीं. इस तस्वीर में उनका भतीजा रोता हुआ दिखाई दे रहा है. कंगना ने इसे शेयर करते हुए लिखा कि वह उनकी गोद में बैठना चाहता था.


दो मिनट साथ बैठने के लिए कहा

कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा,"जब हम शूट के लिए जा रहे थे, उसने कहा कि मत जाओ, मैं उसे समझाया कि मुझे काम करने की जरूरत है, वह मुझे सोचते हुए देख रहा था और तुरंत मेरी गोद में बैठ गया और हंसते हुए कहा... ठीक है आप जाओ लेकिन मुझे अपने साथ दो मिनट बैठने दो... उसके चेहरे के बारे में सोचते हुए अब भी आंसू आ रहे हैं."

 

 


Share

Leave a Reply