नहीं रहे हमारे बीच कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राजेश , दुनिया को कहाँ अलविदा...
कन्नड़ सिनेमा जगत से दुखद खबर सामने आ रही है दिग्गज अभिनेता राजेश का शनिवार को निधन हो गया है। गंभीर बीमारी से जूझ रहे 89 साल के राजेश को 9 फरवरी के दिन बेंगलुरू के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था और उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी। हालांकि, शुक्रवार-शनिवार की रात 2.30 बजे उनका निधन हो गया। एक्टर की किडनी खराब होने के साथ ही उन्हें बढ़ती उम्र से संबंधित कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे।
बता दें कि एक्टर का आज शाम को अंतिम संस्कार किया जाएगा, वे 1960 के दशक के अंत और 1970 के दशक की शुरुआत में कई फिल्मों में मुख्य भूमिका में दिखाई दिए, लेकिन बाद में चरित्र भूमिकाओं में नजर आए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती राजेश को वेंटिलेटर पर रखा गया था, कन्नड़ सिनेमा के प्रशंसक दिग्गज अभिनेता के निधन से सदमे में हैं।
उनकी मौत पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, ‘कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता श्री राजेश का निधन बहुत ही दर्दनाक है, मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस दर्द को सहने की शक्ति प्रदान करें।’
राजेश ने 60 और 70 के दशक की कई बड़ी फिल्मों में काम किया और इनमें सुवर्ण भूमि, कप्पू, बिलुप्पु, पुण्य पुरुष, वृंदावन, कानिके, नम्मा माने, सुका समसरा, पूर्णिमा, बेताला गुड्डा, नम्मा बडुकू, भले भास्करा, विषकन्ये, क्रांति वीरा, उर्वशी, गृहिणी, सर्प कावुलु, कावेरी, आशीर्वाद, देवरा दुड्डू, आत्मशक्ति, वसंत नीलया और कलियुग प्रमुख हैं। अपने 45 साल से अधिक के करियर में उन्होंने 150 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया।, उन्होंने 60 के दशक में कन्नड़ सिनेमा में डेब्यू किया था और अपने करियर में सैकड़ों फिल्म पुरस्कार जीते हैं।







.jpeg)












