7 साल बाद करीना ने अपने शादी को लेकर किया एक बड़ा खुलासा,जानिए आखिर क्या कहा करीना ने ...
मुंबई। बॉलीवुड के इस हॉट कपल की कैमिस्ट्री साल दर साल और भी मजबूत होती जा रही है। करीना ने 2012 में 10 साल बड़े सैफ अली खान से शादी की थी। करीना कपूर ने ये खुलासा अपने एक इंटरव्यू के दौरान किया। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक करीना कपूर ने बताया कि सैफ ने करीना को शादी के लिए एक नहीं बल्कि दो-दो बार प्रपोज किया था। करीना कपूर ने इस इंटरव्यू में कहा- 'उन्होंने मुझे ग्रीस और लद्दाख दो जगहों पर शादी के लिए प्रपोज किया था। उन्होंने मुझसे कहा हमें शादी कर लेनी चाहिए। उस वक्त मुझे महसूस हुआ कि मैं इस बारे में कुछ समझ नहीं पा रही हूं क्योंकि मैं तुम्हें जानती नहीं थी।
उन्होने कहा कि ये मेरी ना नहीं थी बल्कि ये कहने का एक तरीका था कि मैं तुम्हें और जानना चाहती हूं, मुझे लगता है कि मैंने अपनी ज़िंदगी का सबसे बड़ा फैसला ले लिया था'। आज सैफ-करीना की शादी को 7 साल हो गए हैं लेकिन इन दोनों की कैमिस्ट्री आज भी कमाल की है। बता दें कि सैफ ने 2004 में अमृता सिंह से तलाक लिया था और इसके बाद 2012 में करीना कपूर से शादी की। सैफ-अमृता के दो बच्चे हैं इब्राहिम और सारा और करीना से उनका एक बेटा तैमूर है।







.jpeg)












