जिम में वेट उठाते ही बिगड़ा Karishma Tanna का बैलेंस, धड़ाम से गिरीं, देखें Video
Karishma Tanna- खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 (Khatron Ke Khiladi 10) की विनर करिश्मा तन्ना अपनी फिटनेस पर खासा ध्यान देती हैं. वे जिम में खूब पसीना बहाती हैं. हाल ही में करिश्मा ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो वेट उठाती हुईं नज़र आ रही हैं.
लेकिन इसी दौरान उनके साथ ऐसा कुछ हो जाता है कि सबकी सांसें थम जाती हैं. इस वीडियो के साथ करिश्मा ने दिलचस्प कैप्शन देते हुए लिखा है. Every failure is a lesson. If ur not ready to fail, ur not ready to succeed.
करिश्मा ने लिखा- हर हार आपको कुछ सीखाती हैं. बता दें, करिश्मा अक्सर अपने सोशल मीडिया पर फिटनेस के लिए प्यार और हेल्दी लाइफस्टाइल को शेयर करती रहती हैं और अपनी फिटनेस रूटीन की झलक देती रहती हैं.







.jpeg)












