कवर्धा मामला : दिग्गज मंत्रियों ने विपक्ष पर लगाया आरोप, अकबर ने दौरे पर कही बड़ी बात
रायपुर: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में उपजे सामाजिक सौहाद्रता पर विवाद के मामले में मंत्री मोहम्मद अकबर, रविन्द्र चौबे और प्रेमसाय सिंह टेकाम सामूहिक परस्वरता की। इस दौरान मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा, छत्तीसगढ़ शांत प्रदेश है। यहां कवर्धा जैसी घटना अक्षम्य है, जिनका भी चेहरा फुटेज में दिख रहा है उन पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
उन्होंने कहा, भाजपा इस पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रही है। वहां के स्कूलों में बाहरी लोगों को क्यों ठहराया गया था। बाहरी लोग किनके बुलावे पर गए थे। दूर से ये घटना दिख रही है, लेकिन यह भाजपा की प्रायोजित घटना है, जिसे वो प्रदेश में संप्रदायिक रूप दे रही। मुख्यमंत्री ने वीडियो फुटेज भी सार्वजनिक करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी समाज प्रमुखों ने इस घटना की निंदा की है। अब कवर्धा में फिर से शांति लौट रही है। यहां कलेक्टर ने कर्फ्यू में 4 घंटे की ढील दी है। धीरे-धीरे इसमें बढ़ोत्तरी होगी।
मंत्री मोहम्मद अकबर ने अपने कवर्धा दौरे पर कहा, अभी जब तक 144 लागू है, तब तक जाने का कार्यक्रम नहीं है।







.jpeg)












