BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

केजरीवाल को ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं...मोदीजी ही अगले PM होंगे : अमित शाह

केजरीवाल को ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं...मोदीजी ही अगले PM होंगे : अमित शाह
Share

नई दिल्ली। दिल्ली आबकारी नीति घोटाला में सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत में रिहा हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी पहली रैली में बीजेपी पर हमलावर हो गए। चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे या नहीं? इसे लेकर केजरीवाल ने चुनावी रैली में बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को वोट देने का मतलब है अमित शाह को वोट देना, क्योंकि मोदी अगले साल 75 साल के हो जाएंगे और उनके रिटायर होने के बाद अमित शाह प्रधानमंत्री बनेंगे।

सीएम केजरीवाल के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अमित शाह ने तेलंगाना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर कहा- पार्टी में कोई भ्रम की स्थिति नहीं है कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने रहेंगे और आगे भी देश का नेतृत्व करेंगे। अमित शाह ने कहा कि मैं केजरीवाल एंड कंपनी को बताना चाहता हूं कि आपको मोदीजी के 75 वर्ष के होने पर खुश होने की जरूरत नहीं है। बीजेपी के संविधान में कहीं भी नहीं लिखा है कि वह (मोदीजी) प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। वह प्रधानमंत्री बनेंगे और अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।

सीएम केजरीवाल ने योगी को लेकर किया बड़ा दावा

 केजरीवाल ने कहा कि इन्हीं लोगों ने नियम बनाया था कि 75 पार वालों को रिटायर करेंगे। उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर को रिटायर कर दिया। जोशी, सुमित्रा महाजन। वह अगले साल सेवानिवृत्त हो जाएंगे। मोदी अब अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट मांग रहे हैं। क्या अमित शाह मोदीजी की गारंटी पूरी करेंगे? केवल विपक्षी नेता ही नहीं, बीजेपी के नेता भी मोदी के रडार पर हैं। केजरीवाल ने दावा किया कि अगर भाजपा सत्ता में लौटी तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बदल देगी, क्योंकि ये पार्टी ‘एक राष्ट्र, एक नेता’ के रास्ते पर चल रही है।

 उधर, बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल भाजपा की उत्तराधिकार योजना पर बात कर रहे थे, जबकि वह अपने किसी भी आप सहयोगी पर भरोसा नहीं कर सकते कि वह उनका उत्तराधिकारी बनेगा। उन्होंने अनजाने में अपना ही सच उजागर कर दिया है। जैसा कि कोई शराब का आदी व्यक्ति कर जाता है। मोदी चुनाव जीतेंगे।


Share

Leave a Reply