केशव प्रसाद मौर्य करेंगे सीएए समर्थन रैली का नेतृत्व,तैयारी को लेकर भाजपा कार्यालय में हुई बैठक
रायपुर। सीएए के समर्थन में 22 तारीख को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में हिन्द स्पोर्टिंग मैदान रायपुर से रैली प्रारम्भ होकर धरना स्थल श्याम टाकीज जाएगी। सभा को भाजपा के वरिष्ठजन नेतागण संबोधित करेंगे। सभा और रैली की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में भाजपा रायपुर जिला की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी ,उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू , नंदकुमार साहू, भाजपा प्रवक्ता श्रीचंद सुंदरानी, संजय श्रीवास्तव, बीरगांव महापौर अंबिका यदु,केदार गुप्ता, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, सूर्यकांत राठौर, योगी अग्रवाल, मुरली शर्मा सत्यम दुआ, बजरंग खंडेलवाल, अकबर अली, मुकेश शर्मा, अनुराग अग्रवाल, उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री श्याम सुंदर अग्रवाल ने किया।







.jpeg)












